ये चाय की प्याली समेटे है अपने में पूरी सुबह वो सुबह की ताजगीवो सौंधी सी महक और वो अपना ज़ायक़ा और उसमें घुली यादेंहै सुबह खूबसूरत जैसे ये चाय की प्याली
Category Archives: Hindi poem
Ye rumani Mausam
है रास्ता धुंधला बूँदों से है मैला हूँ में वक़्त का मुसाफ़िर है हर लम्हा अकेला बादलों से मिलने है लहरों ने ली छलांग कह रही है चिल्ला चिल्ला के ये पवन आने वाला है तूफ़ान है दोस्त मेरा, ये मौसम है ये ऋत, जानी पहचानी है कुछ मेरे ही जैसा थोड़ा संजीदा, थोड़ा रूमानी
House of Wood
पेड़ के तने पर है एक काठ का घर है घर जैसा पर अपना नहीं कुछ तिनकों से सजाना होगा है सुंदर पर अभी अपना नहीं मोहब्बत से रंगना होगा ख़्वाहिशों को सच बनाना होगा तब होगा सच, अपना कल सिर्फ़ रहेगा एक सपना नहीं नये पंख उड़ेंगे अपना आसमान ढूँढेंगे होगी नई शुरुआत उनContinue reading “House of Wood”
Dhuan
है धुआँये जहांउड़ता हुआबहता हवाओं मेंफिर मिलता हैइन फ़िज़ाओं में कहाँउस आग से निकलाउस आग में दफ़नतू पहले था कहाँऔर कल होगा कहाँना तुझे खबरना कोई ग़ुमाये जहांहै बस धुआँ
Kai saal guzar gaye
उसी मंदिर की घास पर बैठे,नंगे पाओं।सर झुकाए इबादत मेंकई साल गुज़र गए । छोटे पाओं बड़े हो गयेदिल मगर सिकुड़ गये।दिल खोल के हंसेकई साल गुज़र गये । फ़र्श साफ़ सुथरा हैशायद पहले से महँगा।नंगे पाओं चलेकई साल गुज़र गये । है रास्ता वहीकदम चले सोच समझ केबेख़ौफ़ दौड़ेकई साल गुज़र गये । हैContinue reading “Kai saal guzar gaye”
Tera mera rang
रंग होतुमसे भरागुलाबी, पीला और लाल संग होअपना हमेशाहर पल, हर साँस, हर हाल ढंग होतुममें ढलाबस तुम्हारा एहसास, तुम्हारा ख़याल भंग होसब बैरबस हो रंग, ना कोई मलाल रंग होना तेरा, ना मेराबस गुलाबी, पीला और लाल
Ab uthegi subah
तुम उठोगी सुबह शायद होगी सुबह खूबसूरत जैसी तुम हो आँखें मलती हुई लेके अंगड़ाई उठेगी सुबह जैसे तुम हो कुछ नींद में सूरज से खेलती आँख मिचौली जैसे तुम हो अब उठेगी सुबह मेरी बाहों में जैसे तुम हो
Happy 75th Birthday Amma
हुए साल पचहत्तरपर बस गिनती केमन अभी भी बचपन से भराखिला खिला और सुंदर नया सीखने को तैयारबिना हिचक, बिना संकोचचाहे हो जाए कभी कोई गलतीअपनी कोशिश, वो कभी नहीं रोकती जो हो मन उदासतो हँस देती हैजब ना मिले जवाबतो ग़ुस्से से भरा message भी करती है अभी भी शायद बैठी होगीहम सब कोContinue reading “Happy 75th Birthday Amma”
Bhul gaya sab kuch
भूलना हैबहुत कुछक्या क्या भुलाओगेये बताओ अगर याद करोगेवो सबतो फिर कैसे भुलाओगेये बताओ हर लम्हा नया हैसाफ़ सुथरा हैइसमें पुराने रंग क्यों भरेंये बताओ ख़ुशियों से भर देंइस लमहें कोआने वाला कल इसमें बसा हैइसे सजाओ ज़िंदा होतो जी लो ख़ुशी सेहर पल ज़िंदगी कालुफ्त उठाओ गहरी नींद में सो रहा हूँशायद सुबह होContinue reading “Bhul gaya sab kuch”
Raat
ढलती शाम सेरोशनी चुरा केअभी तो रात आयी है धीरे से, दबे पाओंअंधेरे की नरम रज़ाई ले केअभी तो रात आयी है थके बदन के लिएनींद का तोहफ़ा ले केअभी तो रात आयी है आँखें हो रहीं है बंदअब मिलेंगे ख़्वाबों सेअभी तो नींद आयी है लेंगे उड़ानइस दुनिया की बंदिशों से परेअभी तो पंखContinue reading “Raat”
