Colour of the sky

है आसमान 
में कौनसा रंग
वो तो दिखता है
हवा और बादलों में

है बादलों
में कौनसा रंग
हल्के हैं, तो सफ़ेद
भर गये, तो काले

हवा मैं कौनसा रंग
है सुबह का नीला
है श्याम की लालिमा
और रात का सावलापन

है आसमान अठरंगी
हर रंग में ढाला
वो देखती हैं आँखें
जो हो मन में भरा