In the flying sky above

Yes, 
the land was visible,
clear
From the flying blue sky,
And the floating white clouds,
everything, as clear as that

A little familiar,
a little strange,
what name did we keep?
by what name did we call?
Yes I faintly remember,
it was something like that

It eluded me
just when I remembered
When we would be closer
Maybe I would remember
Every path, every destination
Everything and all that

Then we will think,
Weather to walk
On that wet grass
Or to take a flight again
We will have time to think
For everything and that

Right now
I am there
and here too,
I am not the sky
Neither the ground
I am beyond
Of everything and that

It's a long flight,
now I'm far away,
I fly above
where
there is nothing
and yet everything,
this and that

In response to request by John Melone. Translation with resonating feelings and thoughts of my earlier post

Udta hoon uchayion mein

Language is a medium to transport the feelings from my heart to yours

Udta hoon uchayion mein

Our trip

हाँ नज़र आई
वो ज़मीन
उड़ते आसमान से
उन बादलों से
साफ़ साफ़, सब कुछ

थोड़ी पहचानी
थोड़ी अजनबी सी लगी
क्या रखा था नाम
किस नाम से थी पहचान
हाँ, ऐसा ही था कुछ

ज़ुबान पे आते आते वो रह गया
जब पास पहुँचेंगे तो शायद
याद आएगा
हर एक रस्ता, हर एक मंज़िल
और वो सब कुछ

फिर सोचेंगे
उस ज़मीन पर रखें पाओं
की फिर से लें उड़ान
है अभी वक़्त
बहुत ज़्यादा, और थोड़ा कुछ

में हूँ वहाँ
और यहाँ भी
अभी तो ना ज़मीन पे हूँ
ना आसमान पर
सब से परे हूँ, थोड़ा कुछ

लंबी उड़ान है
अब दूर हूँ
उड़ता हूँ उचायीओं में
जहां कुछ नहीं
और है सब कुछ

Fueling the sun

Like an ember
Prior to the fire
It rises
From the ashes
Standing on the beach
Sand on my feet
and some in my hair
I blow at the clouds
As hard as I can
As much as I can
And then
the embers glow brighter
Piercing through the dark veil
Spreading from orange to blue
Emerging over the horizon
The first ray
Of the new dawn
Illuminating the world
fueled by my breath

Toh aur kya hai?


समय की बदलती रेत पर
ठंडी लहरों का खेल
मेरे गालों पर,
ये तुम्हारी, ग़ुस्ताख़ उँहलियाँ नहीं
तो और क्या है

नरम धूप से
पिघलती ओस
सुबह सुबह नींद से भरी
ये तुम्हारी, वो आँखें नहीं
तो और क्या है

ये महकती हवा
जो मुझे मदहोश कर दे
ये तुम्हारी, गरम साँसें नहीं
तो और क्या है

उठा दुआ में हाथ,
सजदे में झुका सर
हर ख्वाहिश की मंज़ूरी
ये तुम नहीं
तो और क्या है

बाहों में
एक ताल में गूंजती धड़कने
है सुकून यहाँ नहीं
तो और क्या है

वो पहला शरारती मौक़ा
वो अपना, बस अपन पल
ये जो ठहरा लम्हा है अभी,
वो अपना पहला लम्हा नहीं
तो और क्या है

गिने तो साल बीत गये
पर ये, अभी भी वही पल है
जो कभी बीता नहीं
ये पल, उम्र नहीं
तो और क्या है