
रात की Maggi
कुछ भूख
कुछ बस यूँ ही
कढ़ची घुमाते
करी ढेर सारी बातें
कुछ संजीदा, कुछ बस यूँ ही
डेढ़ ग्लास पानी मिलाना
और, थोड़ा instructions से
कुछ अलग करना
जैसा है, वैसा सही था
Carrot और मटर डाल कर
उसे बर्बाद करना
कोई reason नहीं
पेट की नहीं
मन की भूक है ज़्यादा
कोई खाये
elaborate
कुछ खाये यूँ ही
हर तरीक़ा सही
अपना अपना ज़ायक़ा अलग
सबकी अपनी maggi
कुछ भूख
कुछ बस यूँ ही









