
Under watchful eye
little one learns to paddle
Leaves the sun behind

Under watchful eye
little one learns to paddle
Leaves the sun behind

Love
Boundless – unconditional
Feelings fill me
Feel you, in me
Complete

The external world
Transcended in the first step
world within comes next

Bee on the flower
In search of the sweet nectar
creator and enjoyer

I don’t need to
reach the destination
I just need to
take the next step

धुँध है
की धूप है
साँझ है
की रूप है
रूप है
तो ढल जाएगा
ख़्वाब है
तो फिर आएगा
मुझे मत उठाना
मुझे सोने दो
मुझे मेरे ख़्वाबों में
रहने दो
धूप में
धुँध में
Bamboos hang on stilts
Scary it felt like hell
But heaven it is

तस्वीर बनी
थोड़ी अधूरी
शायद कोई रंग रह गया
जो मेरे पास था ही नहीं
उन्हें ढूँढने निकला हूँ
सुबह की घास में कुछ
समंदर सा हरा
ढलती साँझ में
वो मायूस लाल रंग
वो ऊँचे आसमान में
वो गहरा नीला
वो हस्ते कमल में
मुस्कुराता हुआ पीला
वो टूटते लहर में
मैला सा सफ़ेद
और उस पिघलती बर्फ़ वाला
चमकीला सफ़ेद
हर अनोखा रंग समेट कर
वहाँ पहुँचा मैं
जहां सतरंगी इंद्रधनुष का झरना
धरती पर छलक रहा है
उन खुश रंगों में
नहा आया हूँ
समेटे रंग सारे
उसी झरने में डाल आया हूँ
कुछ ग़ुस्ताख़ बूँदें
मेरी तस्वीर पर गिरी
वो मेरी तस्वीर
अब कुछ पूरी सी लग रही है