kya jaldi hai

क्या जल्दी है
क्यों तेज़ क़दमों से
चल रहा है तू

मुझसे तू क्यूँ ख़फ़ा है
क्यूँ दूर
भाग रहा है तू

इस वक़्त का
मुझको था इंतज़ार
ये जानता था तू

उस वक़्त
बड़े आराम क़दमों से
चल रहा था तू

आज कौनसी जल्दी है
थोड़ी देर ठहर जा
मेरे बच्चे आए हैं
मुझसे से मिलने
फुर्सत उनके पास भी नहीं

तू भी मिल लेना उनसे
मेरे साथ बैठ जाना
और महसूस करना वो ख़ुशी
जो तुझे कभी मिली ही न होगी

इस ख़ुशी को सवार के
हर पल को पूरा जी रहा हूँ
इसीलिए ए वक़्त
तू ठहर जा
बस थोड़ी देर
बस और थोड़ी देर

Kuch Nazare, Fursat Mange


कुछ नज़ारे
फ़ुरसत माँगतीं हैं
कुछ नज़ारे
वो नज़र माँगतीं हैं

कुछ राहें
मंज़िल तक जाती हैं
कुछ राहें
मंज़िलों को भुलाती हैं

ये तुम पर है
क्या देखना है, कहाँ जाना है
कहाँ पहुँचना है
या बस सफ़र करना हैं

ये ज़िंदगी है
कोई ज़िम्मेदारी नहीं
जीना है
निभाना नहीं

Shadows aren’t light #haiku

Shadows aren’t light

Absence is their essence

They are nothingness

that’s what they’ve been told

No one told them

they are the shade

they are the shape

they are the form

of the formless light

they are the quiteness

they are the expression


They believe

what they’ve been told

that’s why they stay in shadows

Softly, silently.