अपना घर अपना होता है वहाँ यादें रहा करती हैं हर कोना हर चीज़ कोई कहानी कहा करती है
डाइनिंग टेबल पे करी लंबी बातें बरामदे पर इंतज़ार भरी आँखें अब भी वहीं है
वो पहली रात वो आखरी बात अब भी वहीं है
आधी आधी रोटी और गर्म पूरियों की तस्सली सुबह सुबह फ़िल्टर कॉफ़ी की ख़ुशबू आज भी वहीं है
वो ना वापस आने वाले ग़ुस्से से कहे शब्द पछतावे से भरे वो अकेले पल अब भी वहीं हैं
बाथरूम के आईने से करी बातें मैच देखते हुए बीती वो रातें अब भी वहीं हैं
सोफे पर लेटे टी वि देखते आई नींद यूँही गुज़री वो सुस्त दोपहर आज भी वहीं है
हर दिन हुई साफ़ सफ़ाई हर दो साल में हुई दीवारों की पुताई सब दाग़ धूल गए ना धुले, तो वो सारे लम्हे साथ गुज़रे वो पल वो सब वहीं है बस हम नहीं
जब भी घर आता हूँ ये सब मुझसे मिलते हैं कुछ बिल्कुल बेधड़क कुछ सहमे सहमे से जैसा छोड़ा था सब वैसा ही उस गुज़रे पल से लिपटे हुए वो सब वहीं हैं
वक़्त गुज़र गया चीज़ें छोटी और हम बड़े हो गए वक़्त और मौक़े अब कम हो गए घर का हर कोना हर चीज़, अब भी हमारी कहानी कह रहा है इन कहानियों में बसता है, ज़िंदा है अपना घर
Appu, bilkul sach. We meet and depart but our memories of the bygone days remains in our home reminding us our good old days spent together.
LikeLiked by 2 people