Is there something more serene? Aur Sukun Kya Hai

एक प्यारा साथी
अपना सुना हुआ सा गाना
थोड़ी सी हवा
धीरे से चलते लम्हे
और सफ़र क्या है

ठंडी खामोशी
थोड़ी गरम साँसे
ना मौक़े की तलाश
ना कोई मायूसी
और हासिल क्या है

कुछ फ़ुरसत
कुछ धूप
ठंडी घास
और नंगे पाँव
और सुकून क्या है

Published by Echoes of the soul

I am a dreamer I weave tales in my mind I am connected to you through these words And through this screen across the virtual world

4 thoughts on “Is there something more serene? Aur Sukun Kya Hai

Leave a reply to Preeti Cancel reply