Tujhe mila kya hai

खोके सब कुछ 

तुझे गिला क्या है 

उम्र बीत गई 

तुझे मिला क्या है 

…

काँच के पिंजरे के अलावा 

तेरा क़िला क्या है 

अपने सिवा और कोई

तुझे मिला क्या है 

…

कहाँ का है तू 

तेरा ज़िला क्या है

एक तिनके से ज़्यादा

तुझे मिला क्या है 

…

ख़ाली हाथ चल दिया है तू 

तेरा सिला क्या है 

क्या ले के आया था 

तुझे मिला क्या है 

Published by Echoes of the soul

I am a dreamer I weave tales in my mind I am connected to you through these words And through this screen across the virtual world

Leave a comment