Ab sab poora sa lagne laga hai

ख्वाहिशें कुछ 

कम सी हो गई हैं 

खुश आजकल 

कुछ ज़्यादा रहने लगा हूँ 

…

कम भी अब 

ज़्यादा लगने लगा है 

अपनी पुरानी चादर में 

रयीस सा लगने लगा हूँ 

…

किसी रियासत का मालिक नहीं 

सारा जग अपना सा लगता है 

ढूँढता नहीं कोई ठिकाना  

हर ठिकाना अब अपना सा लगने लगा है 

…

अपने अंदर का सब 

निकाल फेका है 

अब जैसे सब कुछ 

पूरा सा लगने लगा है 

Published by Echoes of the soul

I am a dreamer I weave tales in my mind I am connected to you through these words And through this screen across the virtual world

Leave a comment