Takiye ka Geelapan (Wet pillows)

दर्द छिपाओगे तो,

कहीं तो निकलेगा 

पूछेंगे वो जो हाल,

तो क्या बतलाओगे?

——-

कहीं तो नज़र आयेगा

वो आँसू 

तकिये का गीलापन,

कैसे छिपाओगे?

—-

मान गए वो,

कहा करलो अपने मन की, 

सोच लो पूरी तरह से,

क्या फिर भी कर पाओगे ?

—-

क्यों रखी ऐसी फ़रियाद,

उनसे कौन पूछेगा

ता उम्र कोशिश करूँगा,

तुम इंतिज़ार कर पाओगे ?

Published by Echoes of the soul

I am a dreamer I weave tales in my mind I am connected to you through these words And through this screen across the virtual world

Leave a comment