Bus iske baad

अभी थोड़ा busy हूँ
इत्मीनान से
बात करते हैं
बस इसके बाद

हाँ करवाना है
full body checkup
plan करते हैं
बस इसके बाद

बड़ी देर सोच रहा हूँ
छुट्टी बहुत accumulate हो गई है
apply करता हूँ
बस इसके बाद

वो नई picture देखनी है
सब कहते है बड़ी अच्छी है
book करतें हैं online
बस इसके बाद

हर Sunday
Drive पे चलेंगे
schedule बनाते हैं
बस इसके बाद

मौके गवा दिए
खुशियों की delivery लेने का
कहते कहते
बस इसके बाद

ज़िंदगी टाल दी
जीना procrastinate किया
बस यही कहके
बस इसके बाद

अब ये ख़त्म तो कहते हैं
एक जन्म और भी है
तो चलते चलते कह गए
बस इसके बाद

Published by Echoes of the soul

I am a dreamer I weave tales in my mind I am connected to you through these words And through this screen across the virtual world

Leave a comment